जयपुर में कांग्रेस पार्टी आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली

रायपुर/जयपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश को बचाना है तो आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा को हराना है। तभी महंगाई, गरीबी दूर हो सकती है। उन्होंने कहा कि यदि चुनावों में कांग्रेस सरकार जीतती है तो पेट्रोल-डीजल के दाम यूपीए की सरकार में मिलने वाले दाम हो जाएंगे। राजस्थान से कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ महारैली का आगाज किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस पार्टी आज महंगाई हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी महारैली का आयोजन किया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ देशभर में एक संदेश देगी। इस रैली में सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल सहित देशभर के हजारों कांग्रेस नेता शरीक हुए हैं।

उपचुनाव में जनता ने दिखाया ट्रेलर

जयपुर में कांग्रेस महंगाई के खिलाफ महारैली कर रही है. रैली में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में भूपेश बघेल ने केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए उपचुनावों में जनता ने भाजपा को उसका चेहरा दिखा दिया। महंगाई के खिलाफ जनता ने मतदान किया और इस करारी हार के बाद दूसरे ही दिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम कर कर दिया। जनता के ट्रेलर से ही केंद्र ने दाम कर दिए।

राहुल ने नोटबंदी और कालाधन पर किया था सावधान

भूपेश बघेल ने कहा कि महंगाई, गरीबी को दूर करना है तो बीजेपी को हराना है। गुजरात ने दो महान सपूत दिए। महात्मा गांधी और सरदार वल्लभ पटेल, लेकिन अब गुजरात ने चार और दिए हैं. दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले. इनसे देश को बचाना है। इन चार से सावधान रहना होगा। राहुल गांधी ने बार-बार चेताया कि नोटबंदी से कालाधन वापस नहीं आएगा। बल्कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो जाएगी। जीएसटी से देश का व्यापार बर्बाद हो जाएगा। कोरोना के दौरान भी राहुल गांधी ने देश को चेताया था लेकिन मोदी जी नमस्ते ट्रंप कर रहे थे। जिसका खामियाजा लाखों लोगों को उठाना पड़ा।