कोरिया। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में बैकुंठपर के लिए 20 और शिवपुर चरचा के लिए 15 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

प्रत्याशियों की लिस्ट

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने सभी निकायों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। केवल बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा में विवाद की स्थिति की वजह से यहां की लिस्ट अटकी हुई थी।