रायपुर। संस्कृति विभाग द्वारा निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से भारत पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर नमन करने राजधानी शहर रायपुर के कालीबाड़ी चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष संक्षिप्त आयोजन रखा गया। इस आयोजन में नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को नमन कर आदरांजलि अर्पित की।
इस संक्षिप्त और गरिमापूर्ण आयोजन में पहुंचकर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अध्यक्ष सुन्दरलाल रखमणि जोगी, सामाजिक कार्यकर्त्ता कन्हैया अग्रवाल सहित नगर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
