छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिव्यांग युवक ने CM भूपेश बघेल को फोन कर ट्राइसाइकिल की मांग कर दी। इसके बाद सीएम ने खुद बिलासपुर आने पर उसे ट्राइसाइकिल तोहफे में दी। CM के हाथों मिले इसे तोहफे से दिव्यांग की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।
मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार निवासी 25 साल के रवि कश्यप दिव्यांग है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता के बारे में उन्होंने सुना था। शुक्रवार के दिन गूगल से उनका नंबर खोज कर नंबर की वैधता परखने के लिए उन्हें सीधे फोन कर दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तसल्ली से उनकी पूरी बात सुनी और ट्राइसाइकिल की उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा भी दिया। इसके दो दिन बाद रविवार के दिन बिलासपुर प्रवास के दौरान हेलिपैड पर मुख्यमंत्री बघेल ने रवि कश्यप को ट्राइसाइकिल देकर अपनी शुभकामनाएं दी।
परिवार की आर्थिक स्थिति खराब
कश्यप ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। पिता की आमदनी से ही छह सदस्यीय परिवार का भरण-पोषण होता है। रवि ने सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील पहल की वजह से ही उसे ट्राइसाइकिल दो दिन के भीतर ही मिल गई।
दो दिन में मिली ट्राइसाइकिल
कश्यप ने कहा कि छत्त्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य है जहां के मुखिया तक कोई भी अपनी बात सीधे रख सकता है। उन्होंने कहा मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिसके चलते मैंने उनके सामने अपनी बात रखी और उन्होंने मेरी बात को गंभीरता से लेते हुए मुझे दो दिन के भीतर ही ट्राइसाइकिल दे दी।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
