टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बहुत ही अजीब मामला सामने आ रहा है . पति पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने पति का काटा प्राइवेट पार्ट. आपको बता दें की यह घटना जतारा पुलिस थाना क्षेत्र के रामनगर की है. रामनगर निवासी एक शख्स ने करीब चार-पांच दिन पहले बताया कि उसका पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते दोनों में लड़ाई हुई, लेकिन कुछ दिन पहले पति-पत्नी में सुलह भी हो गई थी. सुलह के बाद जब पति-पत्नी दोनों अपने घर पर थे, सब कुछ ठीक ही चल रहा था . तभी रात में दोनों संबंध बना रहे थे. इसी दौरान पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया. युवक घायल अवस्था में अपने परिजन के साथ इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज गया. जहां पर उसका इलाज चला.
जब पीड़ित युवक थोडा ठीक हुआ तो वह अपने परिजनों को लेकर जतारा थाना पहुंचा और अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई. पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें की जतारा के स्वास्थ्य चिकित्सक सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि धारदार वस्तु से प्राइवेट पार्ट काटा गया था. इस मामले में जतारा थाने के एएसआई रवि कुशवाहा ने बताया कि फरियादी द्वारा लिखित शिकायत पर 12 दिसम्बर को धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और पीड़ित को मेडिकल कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है पुलिस डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच करेगी
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
