न्यूजीलैंड। न्यूजीलैंड के ग्रीन की महिला सांसद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जूली ने रविवार तड़के प्रसव पीड़ा होने के बाद अपनी साइकिल पर सवार होकर खुद ही अस्पताल पहुंच गईं। यहां उन्होंने एक घंटे बाद एक बच्चे को जन्म दिया। सांसद जूली एनि जेंटर ने अपनी यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है। बच्ची को जन्म देने के कुछ घंटों बाद अपने फेसबुक पेज के माध्यम से यह जानकारी दी।
सांसद ने इस तस्वीर के साथ लिखा – आज सुबह 3.04 बजे हमने अपने परिवार के सबसे नए सदस्य का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह वास्तव में प्रसव पीड़ा में साइकिल नहीं चलाने की योजना बना रही थी, लेकिन अंत में यह हुआ। सांसद जेंटर ने आगे लिखा कि जब वह सुबह दो बजे अस्पताल जाने के लिए निकली, तो उनकी पीड़ा तब अधिक नहीं थी, हालांकि जब अस्पताल पहुंची तो प्रसव पीड़ा तेज हो गई थी। उन्होंने आगे लिखा कि आश्चर्यजनक रूप से अब हमारे पास एक स्वस्थ, खुश बच्चा सो रहा है। जो अपने पिता के साथ सो रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वर्ष 2018 में जेंटर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, तब भी उन्हें साइकिल से ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ऐनी जेंटर के पास न्यूजीलैंड-अमेरिकी की दोहरी नागरिक है, उनका जन्म मिनेसोटा में हुआ था और 2006 में वह न्यूजीलैंड चली गई थी। न्यूजीलैंड में उन्हें ग्रीन एमपी के नाम से भी जाना जाता है। वह पर्यावरण को लेकर अपने अभियान की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। न्यूजीलैंड के राजनेताओं की सादगी विश्व चर्चित रही है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
