नई दिल्लीः
पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। जम्मू कश्मीर पुलिस 1200 पदों पर भर्ती करने जा रही है। दरअसल, जम्मू कश्मीर पुलिस में इन दिनों सब इंस्पेक्टर पदों पर बंपर भर्ती निकली है। जम्मू-कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के जरिए इसके लिए भर्ती परीक्षा होगी। पहले इस भर्ती में कुल पदों की संख्या 800 रखी गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 1200 पदों के लिए कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जेकेएसएसबी के अधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि जारी अधिसूचना के मुताबिक सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती में चयन के लिए बोर्ड द्वारा पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें सफल उम्मीदवारों का पीएसटी और पीएटी टेस्ट कराया जाएगा। इन सभी परीक्षाओं के बाद बोर्ड द्वारा सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची जारी की जाएगी।
कुल पदों की संख्या – 1200
- ओपन मेरिट- 400 पद
- एससी- 64 पद
- ओएससी- 32 पद
- एएलसी/आईबी- 32 पद
- आरबीए- 80 पद
- पीएसपी- 32 पद
- ईडब्ल्यूएस- 80 पद भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाई दे रहे सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
