कवर्धा। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा कार और ट्रक में आमने सामने जोरदार टक्कर होने से हुआ । जिन चार लोगों की मौत हुई है वो चारों मृतक कवर्धा जिले के बताए जा रहे है। पुलिस नें चारों शव को बरामद कर लिया है और जांच कर रही है।
ALSO READ ; https://nukkadnews.in/fare-of-these-trains-reduced-see-full-list/
मिली जानकारी के अनुसार हादसा देर रात मध्यप्रदेश बॉर्डर मोतीनाला के पास हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में सभी युवक कवर्धा से मध्यप्रदेश के कन्हार गांव जा रहे थे। तभी अचानक बॉर्डर के पास ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं गंभीर रूप से घायल चार युवक की मौके पर ही तड़प तड़पकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी एकत्रित कर रही है ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
