- उपचुनाव में भी कांग्रेस ने मारी बाजी
बिलासपुर। शहर की चर्चित सीट संजय गांधी नगर वार्ड नंबर 29 तारबाहर में पार्षद उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। बिलासुपर उपचुनाव का रिजल्ट सामने आने लगा है। शुरूआती रुझान में कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम बढ़त बनाए हुए हैं। उनके वोटों की संख्या देखते हुए माना जा रहा है कि उनके ही सिर जीत का साफा बंधेगा। इस वार्ड में 7 हजार 107 हैं। जिनमें 3 हजार 723 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया था। बिलासपुर उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद संजय गांधी वार्ड को पार्षद मिल जाएगा।
18 सौ से ज्यादा मत से आगे कांग्रेस प्रत्याशी
जानकारी के मुताबिक तीसरे राउंड के साथ कांग्रेस प्रत्याशी शेख असलम 18 सौ से ज्यादा मतों से आगे हो गए हैं। भाजपा को अब तक केवल 484 ही वोट मिले हैं। 20 दिसंबर को हुए मतदान के बाद मतपेटियों को सील कर बर्जेस स्कूल में रखा गया है। जिन्हें आज खोला गया।
ये भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट: हार से बौखलाई भाजपा, परिणाम आने से पहले ही हंगामा शुरू
कलेक्टर ने किया निरीक्षण
सुबह मतगणना शुरू होने के बाद कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने भी मतगणना स्थल पहुंच कर जायजा लिया। मतगणना की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। साथ ही विवाद से बचने के लिए सावधानी से मतों की गणना करने को कहा।
बता दें कि बिलासपुर के संजय गांधी नगर वार्ड में यहां से चुनाव लड़ रहे शेख गफ्फार का निधन हो गया था। चुनाव के नतीजे आने से पहले ही उनका निधन हो गया था। जिसके बाद से ये सीट खाली थी। अब यहां हुए उपचुनाव के बाद इस वार्ड को पार्षद मिल जाएगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
