रायपुर: रायपुर से फिर चोरी कि बारदात सामने आ रही है। आपको बता दें कि यह बारदात हैप्पी होम्स कालोनी महावीर नगर रायपुर की है। डाॅ. रामचन्द्र रामटेके ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हैप्पी होम्स कालोनी महावीर नगर रायपुर में अपने परिवार सहित रहते है तथा पशु चिकित्सा महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी दिनांक 21.11.2021 को घर में ताला लगाकर अपनी पत्नि व बच्चों के साथ ऊर्जा पार्क घुमने गए थे। शाम को वापस आकर देखा तो घर के मेन गेट का ताला गायब था, गेट में ताला नहीं लगा हुआ था तथा दरवाजा खुला हुआ था एवं हाॅल व बेडरूम की लाईट जल रही थी। चोरी पीड़ित अपने बेडरूम में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तथा बेडरूम में रखें लकड़ी के आलमारी का लाॅक टुटा हुआ था। आलमारी के अंदर रखें एक बडे गोदरेज कंपनी का लाॅकर था जिसके अंदर सोने – चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम था उक्त लाॅकर नहीं था। इसके साथ ही घर में रखें 01 नग लैपटाॅप, सी.सी.टी.व्ही. कैमरा का डी.व्ही.आर., 01 नग डी.टी.एच. सेट-अप बाॅक्स एवं 02 नग लेडिस घड़ी नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 267/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत अग्रवाल द्वारा उक्त चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपंुजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चैधरी, प्रभारी सायबर सेल एवं थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाया गया। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में पतासाजी करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक किया जाकर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखीं जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पिरदा चौक विधानसभा निवासी अखिलेश कुमार बंगोलिया जो शातिर चोर है तथा चोरी के कई प्रकरणों में पूर्व में भी जेल निरूद्ध रह चुका है, दिनांक घटना को एक अन्य लड़के साथ घटना स्थल के पास देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अखिलेश बंगोलिया की पतासाजी करना प्रारंभ करते हुए उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही कर अंततः अखिलेश बंगोलिया को पकड़ने में सफलता मिली। अखिलेश बंगोलिया से चोरी की उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताते हुए लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी अखिलेश बंगोलिया द्वारा अपने साथी नारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी नारायण यादव को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 180 ग्राम, चांदी के जेवरात 138 ग्राम, नगदी रकम 60,500/- रूपए, रेकी में प्रयुक्त आई-20 कार क्रमांक सी जी/04/एम एम/8698, एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम यू/7760 तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/04/एन जे/6724 जुमला कीमती लगभग 15,90,500/- (पन्द्रह लाख नब्बे हजार पांच सौ रूपए) जप्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि चोरी के बाद वे लोग तिजोरी से रकम व जेवरात को निकालने के बाद तिजोरी, लैपटाॅप एवं सी.सी.टी.व्ही. कैमरे के डी.व्ही.आर. को चंदखुरी स्थित एक तालाब में फेंक दिये थे। पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा गोताखोरों की मदद से तालाब से तिजोरी को बरामद किया गया एवं लैपटाॅप व सी.सी.टी.व्ही. कैमरे का पता नहीं चल पाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही कि गयी ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
