सरकारी नौकरी पाने के लिए लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं. देश में एक से एक जुगाड़ू लोग मौजूद हैं. फिर चाहे कोई काम आसान करने के लिए इनोवेटिव मशीन बनानी हो या फिर परीक्षा में नकल करने का जुगाड़ लगाना हो नकल करने के लिए चिट्ठा, बेंच पर आंसर लिखना आदि के दिन गए अब परीक्षार्थी नकल करने के लिए भी हाईटेक तरीके अपना रहे.

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस युवक ने नकल करने की जो तरकीब निकली थी उसे आप भी जान कर हैरान रह जायेंगे . परिक्षार्थी ने कुछ ऐसा किया सिर पर विग और उसके नीचे माइक्रोफ़ोन लगाकर परीक्षा देने पहुंचा. इस परीक्षार्थी ने अपने कानों में बहुत छोटा सा ईयरफ़ोन लगा रखा था. इस विग के अंदर से ईयरफोन का कनेक्‍शन दिया गया था. इस ईयर फोन के जरिए शख्‍स हर सवालों के जवाब दूर कहीं बैठे किसी शख्‍स से पूछ सकता था. परिक्षार्थी की चेकिंग मेटल डिटेक्टर से हुई तो सारा मामला सामने आया.

परिक्षार्थी की इस हाईटेक नकल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. IPS रुपिन शर्मा ने इस परिक्षार्थी का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा की #UttarPradesh mein Sub-Inspector की EXAM mein #CHEATING #nakal के शानदार जुगाड़.