महाराष्ट्र / नासिक में आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े कारोबारी जो भूमि एग्रीगेटर रुप में कार्य करता है उसके ठिकानों पर छापे मारे। छापे के दौरान, संपत्ति के अधिग्रहण के लिए बड़े पैमाने पर नकद लेनदेन के सबूत मिले हैं. इसके अलावा भूमि समझौते, नोटरी से जुड़े दस्तावेज और अन्य कागजात सहित कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. सभी लेन-देन को कंप्यूटर और मोबाइल फोन से निकाले गए डिजिटल सबूतों से मिलाया जा रहा है. इनकम टैक्स के छापे के दौरान कई निजी तिजोरियों में बड़ी मात्रा में बेहिसाब नकदी जमा भी मिली है। अब तक 23.45 करोड़ रुपये अघोषित नगद जब्त किया गया है।