भारत में कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आने लगी थी परन्तु अब फिर कोरोना के नये केसेस आने शुरू हो गए हैं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,55,431 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई है।
बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। देश में लगातार 49 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 152 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या हालांकि बढ़कर 1,10,133 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है।


jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
