आखिरकार वो दिन आ ही गया जब कटरीना कैफ शादी के बंधन मे बंधने जा रहीं हैं आपको बता दें कि 9 दिसम्बर को कटरीना विक्की की दुल्हनियाँ बनने वाली हैं ।उनकी शादी में बॉलीवुड के करीबी दोस्तों के साथ-साथ कुछ वीआईपी गेस्ट के शामिल होने की भी खबर है। कटरीना और विक्की की शादी राजस्थान के 700 साल पुराने किले सिक्स सेंस फोर्ट में धूमधाम से पूरे रीति-रिवाज के साथ होने वाली हैं। वहीं दोनों 7 जन्मों के लिए एक होने वाले हैं । रिपोर्ट्स की माने तो इनकी शादी में 120 लोग शामिल होने वाले हैं। 

कटरीना और विक्की की शादी की देखें गेस्ट लिस्ट 

तो चलिए हम आपको बताते हैं की कटरीना और विक्की की शाही शादी में गेस्ट लिस्ट के बारे में, इनकी शदी में इनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होने वाले हैं। मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इन दोनों की शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत करेंगे। इनकी मेहमानों की गेस्ट लिस्ट में आलिया भट्ट, करण जौहर, सलमान खान, बोस्को मार्टिस, कबीर खान सहित कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसी के साथ कटरीना की शादी में सलमान खान के परिवार से भी कई सदस्य शामिल होंगें।

शादी में अर्पिता-अलवीरा बनेंगे खास मेहमान 

खान परिवार से कटरीना कैफ कितना करीब हैं ये तो सब ही जानते हैं,आपको बता दें की सलमान खान कटरीना कैफ के सबसे अच्छे दोस्तों और करीबी लोगों में शामिल हैं, तो वहीँ कटरीना कैफ सलमान खान की बहिन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान के भी करीब हैं।अलवीरा और कटरीना काफी समय से बहुत अच्छे दोस्त हैं, ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो अर्पिता और अलवीरा दोनों ही कटरीना की शादी में शिरकत करेंगे। 

शादी में सलमान खान शामिल नहीं होने की वजह

कटरीना को सलमान खान कितना मानते हैं इसका प्रमाण उन्होंने समय-समय पर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को कटरीना ने अपनी शादी में शामिल होने के लिए खास न्यौता दिया था। लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो अपने कमिटमेंट की वजह से सलमान खान शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। 

दोनों की शादी रीति-रिवाजो के साथ होगी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधेंगे और 10 दिसम्बर को दोनों का शानदार रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। दोनों की शादी काफी ग्रैंडहोने वाली है। जानकारी की मानें तो पहले दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। इसके बाद क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। इन दोनों ही शादी के लिए दोनों तरीके से शादी के मंडप को तैयार किया गया है।