छोटे पर्दे की सेंसेशन एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। उर्फी लगातार अपनी बोल्ड ड्रेसेस को लेकर फैंस को हैरान करती नजर आ रही हैं। वह अक्सर ही कुछ ऐसा पहन कर कैमरे के सामने आ जाती हैं कि एक ही पल में सुर्खियों में आ जाती हैं। उर्फी ये अच्छे से समझ आ गया हैं कि लाइम लाइट मे बने रहने के लिए क्या करना चाहिए । इसी बीच उन्होंने एक और फोटोशूट कराया है जिसमे उन्होंने बहुत ही अजीबो गरीब ड्रेस पहन रखी है। उन्होंने अपनी टॉप पर सिक्के लगवा रखें हैं। पर वो सिक्के असली नहीं बल्कि टॉप को और सुंदर और अलग दिखाने के लिए यूज किया गया है।

ALSO READ:https://nukkadnews.in/kapoor-can-solve-all-the-problems-in-your-house/

एक्ट्रेस ने पीले और सफेद रंग के कॉम्बिनेशन कि टॉप पहन रखी है । ये टॉप बिकिनी स्टाइल टॉप तो नहीं है लेकिन ब्रा लाइन तक जरूर है। इस टॉप के साथ उर्फी ने काली कलर कि ब्रा पहन रखी है । तस्वीर में आप देखेंगे कि उर्फी अच्छे से टॉप को पहने हुए हैं लेकिन ब्रा लाइन पर काले रंग की ब्रा साफ नजर आ रही है ।

ALSO READ:https://nukkadnews.in/school-teacher-molested-17-girls/

जैसे कि आप भी फोटो में देख सकते हैं कि उर्फी ने टॉप के साथ लो वेस्ट पजामा पहना हुआ है । उर्फी की ड्रेस के साथ ये प्रिटेंड पजामा काफी अच्छा लग रहा है। वहीं अपने लुक को पूरा करने के लिए उर्फी ने बड़े बड़े सिल्वर रंग के झुमके पहने हुए हैं। इसके साथ ही लाइट मेकअप किया हुआ है। जो कि उनके लुक पर परफेक्ट लग रहा है। उर्फी जावेद ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उर्फी ने फैंस से गुजारिश करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे इसके लिए कैप्शन दीजिए।उर्फी के इस पोस्ट को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक देख फैंस क्रेजी भी हो रहे हैं।