जब भी हम ये सोच लेते हैं कि अब कोरोना से हमें छुटकारा मिलने वाला है तभी कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आ जाता है। पता नहीं कब कोरोना पीछे और हम सभी आगे बढ़ेंगे। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बेहद खतरनाक वेरिएंट माने जा रहे ओमीक्रॉन की भारत में दस्तक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि कर दी है। अभी देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट के दो मामले सामने आए हैं।इन दोनों संक्रमितों का इलाज जारी है। और ये दोनों मामले कल देर रात सामने आये हैं।

कोरोना के दोनों ही मामले कर्नाटक में मिले हैं। जिन 2 मरीजों में ओमीक्रॉन केस की पुष्टि हुई है उनमें से एक 66 वर्षीय पुरुष जबकि दूसरा 46 वर्षीय पुरुष है। उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमितों में हल्के लक्षण मिले हैं। साथ ही इन संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों पर भी नजर रखी जा रही है।

ओमीक्रॉन वेरिएंट कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से 5 गुना ज्यादा खतरनाक है।और इसके तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है।संक्रमित लोगों का इलाज किया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 29 देशों में अब तक ओमीक्रॉन के 373 मामले सामने आ चुके हैं।