कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले में पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश शुरू कर दिया गया है। कोरबा एसपी भोजराम पटेल ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक सभी थाना, चौकी, रक्षित केंद्र, सहायता केंद्र में बल की उपलब्धता और रोस्टर के हिसाब से साप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा।

साप्ताहिक अवकाश के आने से जिले में तैनात आरक्षक और प्रधान आरक्षक के 881 और सहायक उपनिरीक्षक से निरीक्षक तक के कुल 76 अधिकारियों को इसका फायदा मिलेगा। कोरबा जिले के पुलिसकर्मियों ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसी तरह पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने वाला कोरबा छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है।

आदेश की कॉपी