दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले की नगर पालिका परिषद जामुल में 7 करोड़ रुपये के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की पूर्ण नीतियों की वजह से ही आज छत्तीसगढ़ में खेती किसानी बेहतर स्थिति में है।

सीएम ने जामुल क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। जिसमें स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, शासकीय स्कूल में डोम के निर्माण, 4 वार्डों में विद्युत खंभें, राजीव नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सीसी रोड निर्माणऔर जामुल के 4 तालाबों के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जामुल क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे।