रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा बढ़ रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 1 दिसंबर से शुरू हुई धान खरीदी के 29 दिनों में अब तक 13 लाख 74 हजार 858 किसानों ने धान बेचा है। जिसके बाद धान खरीदी का आंकड़ा 52 लाख 90 हजार 339 मीट्रिक टन पहुंच गया है। 2 हजार 484 धान उपार्जन केंद्रों के जरिए किसानों से धान खरीदी की जा रही है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर इस साल धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 19 लाख 91 हजार 702 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों से मिलर्स करीब 15 लाख 23 हजार 098 मीट्रिक टन धान का उठाव कर चुके हैं।

राजनांदगांव सबसे आगे

धान खरीदी के मामले में राजनांदगांव जिला शुरू से ही सभी जिलों से आगे चल रहा है। 29वें दिन भी राजनांदगांव जिला, प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में पहले नंबर पर है। राजनांदगांव जिले में धान खरीदी का आंकड़ा 4 लाख 84 हजार 756 मीट्रिक टन पहुंच चुका है। जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में धान खरीदी में दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 4 लाख 57 हजार 831 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। वहीं बेमेतरा जिला धान खरीदी में आज राज्य में तीसरे क्रम पर है। यहां 3 लाख 85 हजार 219 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ’36’ लाख मीट्रिक टन के पार हुआ धान खरीदी का आंकड़ा

संभागवार धान खरीदी की जानकारी (धान खरीदी का आंकड़ा)-

खाद्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 29 दिसंबर तक चालू विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर राज्य के-

दुर्ग संभाग-

  • राजनांदगांव जिले में 4 लाख 84 हजार 756 मीट्रिक टन
  • बेमेतरा जिले में 3 लाख 85 हजार 219 मीट्रिक टन
  • बालोद जिले में 3 लाख 23 हजार 237 मीट्रिक टन
  • कवर्धा जिले में 2 लाख 46 हजार 903 मीट्रिक टन
  • दुर्ग जिले में 2 लाख 38 हजार 031 मीट्रिक टन

रायपुर संभाग-

धान खरीदी
  • बलौदाबाजार जिले में 3 लाख 75 हजार 075 मीट्रिक टन
  • महासमुंद जिले में 2 लाख 60 हजार 389 मीट्रिक टन
  • रायपुर जिले में 2 लाख 76 हजार 775 मीट्रिक टन
  • धमतरी जिले में 2 लाख 23 हजार 624 मीट्रिक टन
  • गरियाबंद जिले में 1 लाख 85 हजार 615 मीट्रिक टन

बिलासपुर संभाग-

  • जांजगीर-चांपा जिले में 4 लाख 57 हजार 831 मीट्रिक टन
  • रायगढ़ जिले में 3 लाख 02 हजार 264 मीट्रिक टन
  • बिलासपुर जिले में 2 लाख 74 हजार 438 मीट्रिक टन
  • मुंगेली जिले में 2 लाख 22 हजार 908 मीट्रिक टन
  • कोरबा जिले में 64 हजार 448 मीट्रिक टन
  • गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 34 हजार 760 मीट्रिक टन

ये भी पढ़ें: भूपेश सरकार के 36 महीने: धान खरीदी में हर साल रिकॉर्ड बना रहा छत्तीसगढ़, किसानों की भी बढ़ी संख्या

बस्तर संभाग-

  • कांकेर जिले में 1 लाख 68 हजार 156 मीट्रिक टन
  • कोण्डागांव जिले में 80 हजार 229 मीट्रिक टन
  • बस्तर जिले में 79 हजार 971 मीट्रिक टन
  • बीजापुर जिले में 29 हजार 470 मीट्रिक टन
  • सुकमा जिले में 17 हजार 268 मीट्रिक टन
  • नारायणपुर जिले में 12 हजार 394 मीट्रिक टन
  • दंतेवाड़ा जिले में 5 हजार 373 मीट्रिक टन

सरगुजा संभाग-

  • सूरजपुर जिले में 1 लाख 32 हजार 565 मीट्रिक टन
  • सरगुजा जिले में 91 हजार 158 मीट्रिक टन
  • बलरामपुर जिले में 80 हजार 301 मीट्रिक टन
  • कोरिया जिले में 63 हजार 069 मीट्रिक टन
  • जशपुर जिले में 61 हजार 144 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।