मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1 मार्च 2019 से ‘हाफ बिजली बिल योजना’ लागू की थी जिसमें घरों का हजार रुपये का बिजली बिल कुछ सैकड़ों में सिमट गया। इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 400 यूनिट तक की बिजली खपत पर प्रभावशील टैरिफ पर 50 प्रतिशत की छूट की है।
जांजगीर-चांपा जिले के नैला नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी विद्युत उपभोक्ता संजय गर्ग ने बताया कि हाफ बिजली बिल योजना लागू होने से आम लोगों को भारी-भरकम बिजली बिल से राहत मिली है। इस योजना के लागू होने के पहले उनके घर का बिल 200 से 250 रुपये तक आता था, लेकिन अब बिजली बिल हजार से 1200 रुपये के तकरीबन आ रहा है। इस तरह हर महीने करीब एक हजार रुपये की बचत हर महीने हो रही है।
उपभोक्ताओं में खुशी
संजय गर्ग राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाफ बिजली बिल योजना लागू कर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित किया है। यह योजना घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी योजना है। वहीं प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ता कम बिजली बिल आने से खुश हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2019 में ‘बिजली बिल हाफ’ नाम से एक योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत लोगों के बिजली बिल में 50 % की छूट दिए जाने का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना : 87 हजार से अधिक लोगों का किया गया निःशुल्क ईलाज
क्या है बिजली बिल हाफ योजना ?
- योजना में राज्य के नागरिकों को बिजली के बिल में 50 % की छूट दी गई है। यानी अब लोगों को जहां 1000 रुपये देने होते थे, अब उन्हें वहां केवल 500 रुपये देने होते हैं।
- योजना में 50 % बिजली की छूट उन लोगों को दी गई हैं, जो 400 यूनिट बिजली की खपत करते हैं। इससे ज्यादा बिजली की खपत करने वालों को कोई भी छूट नहीं दी गई है।
- यदि कोई व्यक्ति 401 से 1000 यूनिट तक की बिजली की खपत करता है, तो उसे भी इस योजना में कुछ छूट दी गई है जोकि 25 % है।
- योजना को शुरू कर इसमें बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वालों को योजना का लाभ नहीं देने का फैसला सरकार ने समय पर बिजली बिल का भुगतान करने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए लिया है। यही इस योजना का मुख्य उद्देश्य भी है।
- योजना का लाभ लेने के बाद यदि उपभोक्ता नियमित रूप से बिजली का भुगतान नहीं करता है, तो फिर उसे आगे योजना का फायदा मिलना बंद हो जाएगा।
- योजना से ऐसे घरेलू उपभोक्ता जिनकी आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है, उन्हें विशेष रूप से राहत मिल रही है।
ऐसे मिल रहा फायदा
बिजली बिल हाफ योजना का फायदा उन उपभोक्ताओं तक इस तरह से पहुंच रहा है कि जो स्पॉट बिलिंग मशीन है, उसमें एक सॉफ्टवेयर अपडेट किया गया है। जिसके तहत 400 यूनिट तक बिजली का उपयोग होने पर वह अपने आप ही 50 % की छूट देकर बिल निकालता है और फिर उसे उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिया जाता है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
