कटरीना कैफ के फैंस को जिसका इंतजार था वो खत्म हो चुका है , ये इंतजार तब खत्म हुआ जब कटरीना ने अपनी शादी की कुछ तस्वीर शेयर की । जब कटरीना और विक्की की शादी कि तस्वीरें सामने आई तो फैंस की बेकरारी शांत हुई । आपको बता दें की विक्की-कैट सात जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं । और आज रात कपल शादी की रिसेप्शन पार्टी देंगे ।


विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अब मैरिड कपल्स मे शामिल हो चुके हैं । राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट में दोनों की शादी संपन्न हुई । अपने परिवार वालों के सामने दोनों ने एक दूसरे के गले मे जयमाला पहनाई। इस दौरान कटरीना कैफ के चेहरे की चमक उनकी खुशी बयां कर रही थी।


कटरीना कैफ की जिंदगी में अब तक बहुत लोग आए और गए परंतु विक्की की तरह किसी ने उनका हाँथ नहीं थामा। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत दिख रहें हैं । विक्की-कैट की ये फोटो फैंस का दिल जीत रही हैं ।


विक्की कौशल और कटरीना कैफ कि तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए बधाई दिए जा रहें हैं और उनके शादीशुदा जिंदगी की सलामती की दुआएं भी कर रहें हैं ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
