सेलेब्स चाहे किसी के भी हों बॉलीवुड या हॉलिवुड उनकी ऐक्टिंग के साथ साथ फैंस की नजर उनकी स्टाइल पर भी होती है । तभी तो सोशल मीडिया पर सेलेब्स कि फ़ोटो तुरंत वायरल हो जाती है । ऐसे मे कुछ तस्वीरें जो फैंस को पसंद आती है और कुछ कि वजह से सेलेब्स को ट्रोल होना पड़ता है ।
हाल ही में कुछ ऐसा शिल्पा शेट्टी के साथ देखने को मिला बुधवार रात शिल्पा शेट्टी दबंग टूर के लिए रियाद यात्रा पर निकली हैं । कलीना एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी को पैपराजी ने कैप्चर किया। इस फ़ोटो ने सबका ध्यान शिल्पा के जूतों की ओर खींच लिया है । शिल्पा नें दोनों पैरों पर अलग अलग तरह के स्नीकर पहन रखा है । शिल्पा नें ब्लैक लैदर जैकेट, व्हाइट टॉप, ब्लैक treggings पहनी थी। एक्ट्रेस अलग अलग कलरफुल स्नीकर और ईविल आई नेकलेस को पहन कर अपने लुक को कम्प्लीट किया ।


शिल्पा शेट्टी की तस्वीर योगेन शाह ने इंस्टाग्राम शेयर की है। उसके बाद शिल्पा की इस तस्वीर पर कमेन्ट आना शुरू हो गए । एक शख्स ने शिल्पा को लेडी रणवीर सिंह कहा । दूसरे यूजर ने शिल्पा का मजाक उड़ाते हुए लिखा- ये अलग अलग जूते कौन से मंदिर से चुराए हैं। किसी ने शिल्पा को कार्टून बताया तो किसी ने कहा अजब और कैरेबियन स्टाइल कहा ।
बता दें कि सलमान खान, शिल्पा शेट्टी और पूरी टीम रियाद के लिए रवाना हो गई है । सलमान का कोरोना के चलते दो साल से कॉन्सर्ट नहीं हो पा रहा था लेकिन इस बार ये कॉन्सर्ट सलमान करेंगे शिल्पा शेट्टी पहली बार दबंग टूर का हिस्सा बनी हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
