रायपुर :- नशा तस्करों ने प्रदेश को अपनी जद में ले रखा है , और धीरे धीरे ये नशा युवाओं की जिंदगी को जला रहा है , हाल ही में खबर आयी है कि रायपुर थाना सिविल लाईन 09 किलोग्राम गांजा के साथ महिला आरोपी सुनीता यादव उर्फ सुनीता ढ़ीमर गिरफ्तार विवरण पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 19.10.2021 को थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत काली नगर पंडरी में निवासरत एक महिला द्वारा अपने मकान में गांजा छिपाकर रखा गया है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा महिला को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर महिला व मकान को चिन्हांकित किया गया।
पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनीता यादव उर्फ सुनीता ढीमर पिता स्वर्गीय विश्वनाथ यादव ढीमर उम्र 33 वर्ष निवासी काली नगर पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर। टीम के सदस्यों द्वारा मकान की तलाशी लेने पर कमरे में बोरे के अंदर गांजा को छिपाकर रखना पाया गया। जिस पर महिला आरोपी सुनीता के कब्जे से कुल 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 60,000/- रूपये जप्त किया गया पूछताछ में महिला ने यह खुलासा किया है कि गांजा को उड़ीसा से लाया जाता था महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसकेे विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 511/21 धारा 20(बी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की गयी है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
