रायपुर / मंगलवार देर रात टिकरापारा इलाके में अधेड़ उम्र कि महिला की हत्या कर दी गई और लाश उसके घर पर ही मिली।महिला के मुंह में पट्टी बांधने के साथ ही पैर को भी बांधा गया था और उसके बाद गला घोंटकर हत्या की गई। महिला का नाम शकुंतला यादव था वह 55 साल की थी वह टिकरापारा पटेल चौक की निवाशी थी। महिला का आधा मकान किराए पर दिया गया है। महिला को दोपहर में आखरी बार देखा गया था। उसके बाद से वह कमरे से बाहर नहीं आई। बड़ा बेटा कई बार फोन करता रहा, लेकिन जब कॉल रिसीव नहीं किया तो रात को घर पहुंचा। बेटे के घर पहुंचने के बाद घटना का खुलासा हुआ।
देर रात लगभग 11:30 से 12:00 बजे के बीच पुलिस को हत्या की सूचना मिली। हत्या के बाद हत्यारे महिला के घर के गेट को बाहर से लॉक करके भाग चुके थे। यह बात तब खुली जब महिला के बेटे ने उसे लगातार फोन किया । काफी देर तक जब महिला ने कॉल रिसीव नहीं किया तो बेटा मां का हाल देखने घर पहुंचा। बाहर से लॉक दरवाजा खोलकर वो अंदर गया और उसके होश उड़ गए। बेटे ने भागकर पड़ोसियों को संपर्क किया फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा।
शकुंतला टिकरा पारा के पटेल चौक के पास अपने मकान में अकेली ही रहती थी। उसका एक बेटा बोरिया में रहता था। महिला ने अपने मकान का आधा हिस्सा किराए पर दे रखा था। पुलिस किराएदार से पूछताछ कर रही है। आस-पास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि उन्हें महिला दोपहर के वक्त नजर आई थी उसके बाद से वह नहीं दिखी । पड़ोसियों को लगा महिला घर के अंदर ही होगी मगर बेटे के शोर मचाने के बाद में पता चला कि महिला की हत्या कर दी गई है। बता दें की अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चल पाया है ।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
