पीलीभीत, यूपी। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा माना जाता है कि शिक्षक समाज को एक नयी दिशा देता है।वह चाहे तो हमारे समाज में फैली कई प्रकार की कुरीतियों,बुराइयों को मिटा सकता है। लेकिन यहां कुछ और ही देखने को मिल रहा है। गणित पढ़ाने वाले एक प्रोफेसर पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है। छात्रा के आरोपों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रा का कहना है कि इस काम में प्रोफेसर के अलावा महाविद्यालय का स्टाफ और अन्य छात्राएं भी शामिल हैं। वहीं छात्रा के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर फिलहाल फरार बताया जा रहा है कि पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।

ये हैं छात्राओं के आरोप

छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर कामरान आलम खां ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया था और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही है. छात्रा का आरोप है कि महाविद्यालय की प्रोफेसर द्वारा छात्राओं को नशीला पदार्थ का सेवन करने के लिए मजबूर किया जाता है फिर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जाता है

छात्रा ने प्रोफेसर का साथ देने वाली कुछ छात्राओं के भी नाम उजागर किए हैं। छात्रा ने पुलिस को बताया कि प्रोफेसर छात्रों को अश्लील किताबें, सेक्सुअल टॉयज देकर अश्लीलता करने पर मजबूर करते हैं।

दावा किया जा रहा है कि महाविद्यालय की छात्राओं को प्रोफेसर अपने घर पर बुलाता है और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता है। कई लड़कियों के साथ उसने रिलेशन बनाए गए हैं। छात्रा ने बताया कि प्रोफेसर को काला जादू आता है और वो लोगों का दिमाग कंट्रोल कर लेता है। इस घटना के बाद से वो काफी डर गई है।

प्रोफेसर इस मामले के बाद फरार है , पुलिस ढूंढने के प्रयास में लगी हुई है। शिक्षक की भूमिका छात्रों के जीवन में बहुत अहम होती है परन्तु एक शिक्षक ने इसको शर्मसार कर दिया।