बलरामपुर। रामानुजगंज के कांग्रेसी विधायक बृहस्पत सिंह की शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें बीपी शुगर बढ़ने की वजह से भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

दरअसल बृहस्पत सिंह राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के सामपन कार्यक्रम में जाने के लिए बाकी विधायकों के साथ सीएम हाउस गए थे। यहां से वे सीएम के साथ ही समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। तभी घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।