मुख्यालय दक्षिणी कमान पुणे में जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ambala.cantt.gov.in के जरिए 15 जनवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 97 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

पदों का नाम पदों की संख्या
सब डिविजनल ऑफिसर (II) 89 पद
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 7 पद
हिंदी टाइपिस्ट 1 पद

योग्यता

कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। वहीं सब डिविजनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट के पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है।

आयु सीमा

18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के जरिए किया जाएगा। एग्जाम की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट ambala.cantt.gov.in पर जा कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।