पाटन सहित प्रदेश के पांच जिलों में शुरू होगी
एनसीडीसी, पीएमएसवाई के सहयोग से एम्स संचालित करेगा
छत्तीसगढ़ में मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्य अब अपनी चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए एम्स, रायपुर के डॉक्टरों से परामर्श कर सकेंगे। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने सोमवार को टेलीमेडिसिन सेवाओं पर एक पायलट परियोजना शुरू की, जिसे राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के माध्यम से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएसवाई) के अंतर्गत एम्स रायपुर द्वारा मछुआरा सहकारी समिति के सदस्यों के लिए संचालित किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों को जब भी चिकित्सा आवश्यकता हो, टेलीमेडिसिन सुविधा के माध्यम से अपने दूरस्थ स्थानों से एम्स, रायपुर के स्वास्थ्य विशेषज्ञों से संपर्क कर सकेंगे। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए एम्स रायपुर के निदेशक और सीईओ डॉ. नितिन एम नागरकर को 50 लाख रुपये की परियोजना के लिए एक चेक सौंपा।
दूर दराज के गरीबों को मिलेगी चिकित्सा सेवाएं
महामारी से प्रभावित दुनिया में, टेलीहेल्थ सहित प्रौद्योगिकी-सक्षम सेवाएं पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। मत्स्य पालन और मत्स्य सहकारी समितियों से संबंधित लोगों को गुणवत्तापूर्ण दर्जे की परामर्श सेवाओं तक पहुंच प्रदान करने में मदद करेगी। परियोजना के अंतर्गत अन्य जिले भी सम्मिलित किए जाएँगे। छत्तीसगढ़ राज्य में संबंधित सहकारी समितियों से जुड़े मछुआरों और मछुआरा समुदाय के बीच स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं को दूर करना है। टेलीमेडिसिन सुविधा शुरू करने का निर्णय तब लिया गया जब यह पाया गया कि सहकारी समितियों के कई सदस्य दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने, गरीबी या कोविड के भय के कारण चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने से कतरा रहे थे। दूर-दराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के प्रवेश से मत्स्य समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता भी पैदा होगी।
पाटन सहित पांच केंद्रों में शुरू होगा
एम्स, रायपुर द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए एक स्टार्टअप गतिविधि के रूप में प्रस्तावित, परियोजना पांच केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, साजा, रतनपुर, धमतरी और एम्स रायपुर को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है। यह केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़ सरकार, एनसीडीसी और एम्स रायपुर का संयुक्त प्रयास से शुरू होगा। परामर्श के बाद, यदि यह पाया गया कि रोगी को अधिक विशिष्ट उपचार की आवश्यकता है, तो एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध होगी।
यहां टेली परामर्श केंद्र पहले से
डॉ. नितिन नागरकर ने कहा कि एम्स, रायपुर पहले से ही जनता के लाभ के लिए टेली-परामर्श सेवाएं संचालित कर रहा है, जो मुख्य रूप से राज्य के आदिवासी क्षेत्रों में रहते हैं। इस चल रही कोविड महामारी के दौरान इस गतिविधि को और भी बढ़ाया गया। उन्होंने कहा,हम मत्स्य पालन सहकारी समितियों के सदस्यों को शहरी केंद्रों में प्रदाताओं और विशेषज्ञों द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल प्रदान करने के लिए एनसीडीसी के साथ जुड़कर खुश हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
