रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है।


जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा के अतिवादी सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे को भी खारिज किया। जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अधिकारियों को धमका रहे थे, जिस प्रकार की अभद्र भाषा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोल रहे थे, कभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, कभी हाथ काट लेने की धमकी दे रहे थे, कभी महिलाओं के बुर्के उतरवा देने की धमकी दे रहे थे जनता ने भाजपा की उस भाषा को भी अस्वीकार किया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था जनता ने भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
