बिलासपुर। आये दिन हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं आपको बता दें कि जिले में एक युवक ने 16 साल की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसा कर महाराष्ट्र ले गया और वहां जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस पूरे मामले में बिलासपुर पुलिस ने पुणे में दबिश देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हिर्री थाना क्षेत्र की 16 साल की किशोरी घरेलु काम काज किया करती थी। बीते 6 अक्टूबर को काम करने के बाद वो दोबारा घर नही लौटी और अपने परिजनो को बिना बताए घर से लापता हो गई। इससे परेशान परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रिश्तेदार व परिचितों से जानकारी जुटाने पर उन्हें मालूम चला कि चकरभाठा क्षेत्र में चिचिरदा का रहने वाला युवक कन्हैया केंवट के साथ किशोरी का परिचय था, वो जब भी गाँव आता उससे मिलता था। इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनो ने 7 अक्टूबर को थाने में दी।
पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण की आशंका से अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस बीच पुलिस ने आरोपी युवक के मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई। फिर साइबर सेल की मदद से युवक का लोकेशन पता लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी युवक किशोरी को भगाकर महाराष्ट्र ले गया है। उसके मोबाइल का लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे में मिला। तब थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने टीम बना कर पुणे भेजा गया,जहां से उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस पुणे पहुंची। जहां से आरोपी युवक के पकड़े जाने के बाद पुलिस किशोरी को भी साथ लेकर आ गई। यहां किशोरी का बयान लिया गया। तब उसने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट के समक्ष हुए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
