नई दिल्ली: आज दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है. यह घटना साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में राजपुर जेएमडी स्टेट की एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर 36 साल के युवक की बॉडी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. और पुलिस ने शव के पास से रिवॉल्वर बरामद की है. फिलहाल पुलिस शक जता रही है कि युवक ने आत्महत्या की होगी, लेकिन मामला संदिग्ध है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम संजीव सेजवाल है, वह लाडो सराय इलाके का रहने वाला था, एक महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को कॉल करके दी.

संजीव सेजवाल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था. बताया जा रहा है कि संजीव एक महिला के साथ राजपुर जेएमएड स्टेट में पार्टी कर रहा था, इसी दौरान उसने रिवॉल्वर से गोली मार ली. इसके बाद उस महिला ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. वारदात के बाद घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है. वहीं पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या यानी दोनों एंगल से देखते हुए जांच कर रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.