नई दिल्ली। आज सुबह 8 बजे यानि 9 दिसंबर को स्वास्थ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,419 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों कि संख्या 3,46,66,241 बताई जा रही है। वहीं, जिन मरीजों का इलाज चल रहा उनकी संख्या बढ़कर 94,742 हो गई है।

सुबह के जारी आकड़ों के अनुसार 159 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,111 हो गई। पिछले 13 दिन से लगातार संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम आ रहे हैं और पिछले 165 दिन से 50,000 से कम हैं।और एक्टिव केस 94,742 होहो गए हैं ,जो कि कुल मामलों का 0.27 फीसदी है।

ALSO READ ;https://nukkadnews.in/chief-minister-bhupesh-baghel-gave-four-lakh-rupees-to-the-farmer-of-kondagaon/

आपको बता दें कि यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 1,009 की इजाफा हुआ है।

बता दें आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 66 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.74 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 25 दिन से एक प्रतिशत से कम है।

ALSO READ ;https://nukkadnews.in/bhojpuri-actress-rani-chatterjee-took-a-luxurious-car/

भारत में अब तक कुल 3,40,97,388 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। देश में टीकाकरण की बात करें तो अभी तक  1 अरब 30 करोड़ 39 लाख 32 हजार 286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 80 लाख 86 हजार 910 लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।