रायपुर। छत्तीसगढ़ी निर्माता ,फिल्मकार और संस्कृति कर्मी अशोक चंद्राकर का निधन हो गया है। उनके निधन से संस्कृति कर्मियों में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक वे अपने गांव में सुबह खेतों की ओर गए हुए थे।उसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

अशोक चंद्राकर छत्तीसगढ़ फिल्म ‘गांजे की कली’ के निर्माता थे। यह फिल्म प्रसिद्ध लेखिका अमृता प्रीतम की कहानी पर आधारित थी। स्त्री विमर्श पर आधारित इस फिल्म को छत्तीसगढ़ी फिल्मों में एक खास मुकाम हासिल है।

अशोक चंद्राकर के रिश्तेदार और भाजपा नेता आशु चंद्रवंशी के मुताबिक बुधवार को अशोक चंद्राकर अपने गांव मुजगहन में थे। वह घर से लगे हुए खेत में गए थे। अचानक आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी और चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।उनका अंतिम संस्कार आज 12 बजे गांव मुजगहन में किया जाएगा।